बीबीसी पड़ताल: रासायनिक हथियारों से बशर अल-असद सीरिया में विजेता
सीरिया में सात सालों के भयानक गृहयुद्ध में साढ़े तीन लाख से ज़्यादा लोगों के मारे जाने के बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद उन ताक़तों से जीत हासिल करने के क़रीब हैं जो उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहती थीं. आख़िर बशर अल-असद कैसे इस भयावह युद्ध में जीत के क़रीब पहुंचे? बीबीसी पै नोरमा और बीबीसी अरबी की संयुक्त पड़ताल में पता चला है कि रासायनिक हथि यारों के इस्तेमाल की भूमि का असद के लिए रणनीतिक रूप से काफ़ी अहम रही है. असद की सरकार ने सी रिया में लोगों के ख़िलाफ़ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल व्यापक स्तर पर किया गया. इस बात के पक्के सबूत हैं और बीबीसी पूरी तरह से आश्वस्त है कि सीरिया में सितंबर 2013 से कम से कम 106 रासायनिक हमले हुए हैं. इसी दौरान राष्ट्रपति बशर अल-असद ने इंटरनेशनल केमिकल वेपन्स कन्वेंशन (सीडब्ल् यूसी) पर हस्ताक्षर किया था और देश के रासायनिक हथियारों के ज़ख़ीरे को नष्ट करने पर सहमति जताई थी. सीरि या ने राजधानी दमिष्क के उपनगरीय इलाक़ों में एक रासायनिक हमले के बाद सीडब्ल्यूसी पर हस्ताक्षर किया था. इस हमले में नर्व एजेंट का इ स्तेमाल किया गया था और सैकड़ों ...